जालोर में पिस्टल के साथ गिरफ्त में आए थे दो आरोपी
जालोर. अवैध हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े हिस्ट्रीशीटर भैराराम व उसका एक अन्य साथी कमलेश को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। कोतवाल बाघसिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से जब्त किए गए अवैध हथियार के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। ज्ञातव्य है पुलिस ने इन दोनों आरोपियों से एक एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए थे।





Comments are closed.