– आहोर थाना क्षेत्र का मामला
जालोर. जालोर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में भगवैया को दस्तयाब करने आहोर थाना क्षेत्र के भैंसवाड़ा पहुंचे पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार पर राजकार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार पोक्सो प्रकरण के भगवैया के आरोपी युवक के बहन के यहां होने की सूचना थी, जिस पर हैड कांस्टेबल जालोर से महिला जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौजूद परिजनों ने अभद्र व्यवहार किया।
हैड कांस्टेबल ने घटनाक्रम के बारे में शहर कोतवाल को सूचित किया। प्रकरण में हैड कांस्टैबल ने दिनेश, श्रवण, पैकाराम और हपाराम समेत तीन महिलाओं के खिलाफ मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज करवाया है।




Comments are closed.