– बताया जा रहा है जोधपुर से कुछ दिन पूर्व ही यहां आया था
सांचौर. कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढऩे के साथ साथ जिले के लिए खतरा और भी बढ़ गया है। इस बीच एक चिंताभरी खबर सांचौर के भड़वल क्षेत्र से आई है। यहां के एक युवक की जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सांचौर क्षेत्र के भड़वल में यह युवक 4 दिन पूर्व ही मुम्बई से आया था। इस दौरान उसे खांसी और जुकाम की शिकायत होने पर उसे सांचौर के निजी अस्पताल में लाया गया और उसके बाद सस्पेक्टेड होने पर उसे जालोर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि जालोर से रविवार रात को ही इसे जोधपुर रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र 45 साल थी। इस युवक की जांच रिपोर्ट विचाराधीन थी। विभागीय जानकारी के अनुसार बाद में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में पूरे क्षेत्र के लिए यह खतरे के संकेत है।




Comments are closed.