Jalore

भीनमाल 220 केवी ग्रिड हुआ ब्लास्ट, भीनमाल शहर सहित रानीवाड़ा अंधेरे में डूबा, आपूर्ति बहाली के प्रयास जारी

जालोर। जिले से बड़ी खबर भीनमाल से आ रही है। भीनमाल का 220 केवी विद्युत ग्रिड ब्लास्ट होने से भीनमाल शहर सहित रानीवाड़ा, पुनासा, बागोड़ा व सांकड़ के 132 केवी से कनेक्टेड़ सारा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया है। भीनमाल 220केवी में हुए अचानक हादसे से पूरा विद्युत महकमा हरकत में आ गया है। आपातकाल में विद्युत आपूर्ति शुरू करने के उच्च स्तरीय प्रयास जारी है। हालांकि, भीनमाल सहित रानीवाड़ा में विद्युत आपूर्ति दो घंटे के बाद सीमित क्षेत्र में बहाल होने की संभावना जतायी जा रही है।

विश्वस्त सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि विभाग उच्च स्तर पर प्रयास जरूर कर रहा है परन्तु रात में आपूर्ति बहाल होने की संभावना कम ही है। दूसरी ओर समग्र भीनमाल, रानीवाड़ा व बागोड़ा तहसील क्षेत्रों में ब्लेक आउट होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बरसात नही होने से इन दिनों आमजन गर्मी से त्रस्त है उपर से ब्लेक आउट होने से परेशानी होना लाजमी है। आपको बताए देते है कि क्षेत्र में बरसात औसत से कम होने से खेतों में खड़ी खरीफ की फसल जलने लगी है। और किसानों ने मजूबरन सिंचाई के लिए ट्यूबवैल शुरू कर दिए है लिहाजा, विद्युत की खपत भी बढ़ गई है।

मोहर्रम, रक्षाबंधन व कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

जालोर । जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने 19 अगस्त को मोहर्रम, 22 अगस्त को रक्षाबंधन एवं 30 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर जिले में कानून व्यवस्था एवं लोक शान्ति बनाये रखने के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट्स को कार्यपालक एवं तहसीलदारों को सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। सम्पूर्ण जिले में कानून व्यवस्था के प्रभारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पदेन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट होंगे।

आदेशानुसार जिले के जालोर, सायला, आहोर, बागोड़ा, भीनमाल, जसवंतपुरा, रानीवाड़ा, सांचौर एवं चितलवाना उपखंड के लिए संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट्स कार्यपालक एवं तहसीलदार सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे।

उक्त मजिस्ट्रेट्स अपने सम्पूर्ण क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत एवं राज्य सरकार तथा अन्य प्राधिकारी द्वारा जारी निर्देशों व एडवाईजरी की पूर्ण पालना के लिए जिम्मेदार होंगे तथा कोई भी मजिस्ट्रेट उक्त पर्व पर अपना कार्यक्षेत्र नहीं छोड़ेंगे तथा अवकाश पर नहीं जायेंगे। वे अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था आदि के बारे में पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श कर लोक-शांति एवं कानून व्यवस्था संबंधी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करेंगे। कानून व्यवस्था के प्रभारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पदेन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जालोर होंगे।

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.