– विधायक गर्ग ने सायला में कोविड-19 सेन्टर व जीवाणा पीएचसी का निरीक्षण किया
सायला।
उपखण्ड मुख्यालय के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेें स्थित कोविड-19 सेन्टर का सोमवार को जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक गर्ग ने कहा कि जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की पीक आने वाली है। जिसमें कोरोना संक्रमितों एवं गंभीर रोगियों के बढने की संभावना है। जिसके मध्यनजर उपखण्ड स्तर पर कोविड-19 सेन्टर मे आवश्यक मशीनें एवं संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए भामाशाहों के सहयोग से कोविड सेन्टर मे बेड, आॅक्सीजन कंसट्रेटर मशीनें, मरीज के परिजनों के लिए भोजन व रहने की व्यवस्था आदि करने की बात कही।
साथ ही बताया कि विधायक कोष से शीघ्र ही 50 आॅक्सीजन कंसट्रेटर मशीनें भी उपलब्ध हो जाएगी। विधायक गर्ग ने कोविड सेंटर मे सहयोग करने वाले भामाशाहों की भी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। जिस पर बीसीएमओ डाॅ. रघुनंदन बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि हाॅस्पीटल में स्थित सामुदायिक धर्मशाला में 25 बेड का कोविड सेन्टर बनाया गया है।
जिसमें भामाशाहों के सहयोग से 25 आॅक्सीजन कंसट्रेटर मशीन लगाई जा रही है। साथ ही 10 बेड की व्यवस्था हाॅस्पीटल में भी की गई है। डाॅ. बिश्नोई ने बताया कि वैक्सीनेशन व सेम्पलिंग का कार्य भी चल रहा है। थानाधिकारी लालाराम जाट ने बताया कि 10 मई से लागू लाॅकडाउन की पालना सख्ती से करवाई जा रही है। बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों को क्वारंटाइन कर वाहन सीज किए गए है।
वही थानाक्षेत्र में गश्त लगाकर लोगो को कोविड-19 एडवाइजरी की सख्ती से पालना करते की हिदायत दी जा रही है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, पूर्व प्रधान रामप्रकाश चैधरी, मेंगलवा उपसरपंच मोहित राजपुरोहित, कांतिलाल मोदी मेंगलवा आदि मौजूद थे।
वेन्टीलेटर का उपयोग सुनिश्चित करें –
निरीक्षण के दौरान विधायक जोगेश्वर गर्ग ने मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण करने हेतु बताया कि जिला मुख्यालय पर 13 वेंटीलेटर मशीनें उपलब्ध है। लेकिन पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ एवं टेक्नीशियन के अभाव में सभी मशीनें नाकारा साबित हो रही है। इधर गंभीर कोरोना मरीजों को वेन्टीलेटर नही मिलने से जिले में मृत्यु दर भी बढ रही है।

इसीप्रकार पूरे प्रदेश में करीबन 1500 से अधिक मशीनें शुरू नही हो पाई है। ऐसे में राज्य की गहलोत सरकार को कोरोना महामारी से संक्रमित गंभीर मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए शीघ्र चिकित्साकर्मियों एवं टेक्नीशियन की व्यवस्था कर सभी वेन्टीलेटर का उपयोग सुनिश्चित करवाना चाहिए।
जीवाणा पीएससी का किया निरीक्षण –
जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जीवाणा का भी निरीक्षण किया। इस मौके मेल नर्स बालूराम से क्षेत्र मे कोविड-19 वैक्सीनेशन, पीएससी मे कार्यरत चिकित्सा स्टाफ एवं उपकरणों के बारे मे जानकारी ली। जिस पर मेल नर्स बालूराम ने बताया कि जीवाणा के आसपास के गांवों मे वैक्सीनेशन के लिए डीप फ्रीज की आवश्यकता है। ताकि वैक्सीन का सुरक्षित संग्रहण किया जा सकें।
जिस पर विधायक ने डीप फ्रीज उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जीवाणा सरपंच उतमसिंह धवेचा, भाजपा मंडल अध्यक्ष केवदाराम चैधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष तखतसिंह तालियाणा, एएनएम अनिता मौजूद थे।




Comments are closed.