संवाददाता ललित माली
सायला।
उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को भामाशाह सुल्तान खान, शौकत खान पुत्र हाजी सरदार खान सायला द्वारा 5 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीनें भेंट की गई।
बीसीएमओ डाॅ. रघुनंदन बिश्नोई ने बताया कि कोरोना महामारी के विरूद्ध इस वैश्विक लडाई में आमजन के हित के लिए भामाशाहों को आगे आना चाहिए।
उन्होने ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन भेंट करने के लिए भामाशाह हाजी सरदार खान परिवार का आभार व्यक्त किया। भामाशाह सुल्तान खान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के इस विपरीत समय में एक दूसरे का सहयोग करना हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इसलिए वर्तमान परिस्थितियों में कोविड पॉजिटिव मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीनें भेंट की गई है। इस दौरान सायला सरपंच रजनी कंवर, थानाधिकारी लालाराम, समाजसेवी शंभूसिंह दहिया, दलपतसिंह तूरा, मेल नर्स अनवर हुसैन, हिरसिंह राठौड, मुराद खां, आसू खां, हबीब खां आदि मौजूद थे।




Comments are closed.