Jalore Religious

गुरू पूर्णिमा पर गुरू के चरणों में झुके शीश तो गायों को किया दान-पुण्य… देखिए पूरी खबर

सायला।

क्षेत्र मे गुरू पूर्णिमा के दिन लोगो ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अपने आसपास के मंदिरों मे भगवान के दर्शन कर खुशहाली की कामनाएं की तो कई भक्तों ने अपने गुरू के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। वही गांवो मे लोगो ने गुरू पूर्णिमा का पर्व गरीबो को दान-पुण्य व गायो को घास खिलाकर मनाया। जानकारी के अनुसार सायला के जुना गाला तुरा स्थित खेतेश्वर पंचधाम तीर्थ मे गुरू पूर्णिमा के दिन सवेरे से ही दाता के दर्शन के लिए भक्तो को तांता लगा रहा। वही गांवो से महिलाएं पैदल मंगल गीत गाती हुई मंदिर पहुची। जहां खेतेश्वर भगवान के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। इसी प्रकार बावतरा के कैवाय माता मंदिर मे माताजी के दर्शन कर मन्नते मांगी।

कही घास तो कही खिलाई लापसी
28 जनवरी को गुरू पूर्णिमा का पर्व होने पर लोगो ने गायो को घास तो कई लोगो ने गौशालाओ मे लापसी बनाकर खिलाई। सीतादेवी व नीतु सुथार मांडवला ने बताया कि हर पूर्णिमा व अमावस्या के दिन एक – एक टोली गायो को घास डाल कर पूण्य का कार्य कर रहे है। इसी प्रकार भोपालसिंह राजगुरू ने बताया कि बावतरा के राधा कृष्णा गौ सेवा समिति की और से 15 क्विंटल की लापसी बनाकर गायो को खिलाई।

 

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.