– जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक

जालोर. सायला थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी जमीन जमीन हथियाने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया.
प्रार्थी गटूदेवी मेघवाल निवासी सायला ने बलवंतसिंह के विरूद्ध आवासीय भूखण्ड हड़पने की साजिश रचने एवं पुश्तैनी कब्जे से बेदखल करने के लिए जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में प्रार्थिया ने बताया कि सायला के वार्ड संख्या 18 में मेघवालों का धोरा मौहल्ले में आम रोड पर मेरा पुश्तैनी रहवासी मकान आया हुआ है।
जहां पिछले 50 वर्षो से अधिक समय से परिवार के साथ निवास करती हूं। इसलिए बलवंतसिंह पुत्र कानसिंह भोमिया राजपूत निवासी सायला की इस भूखण्ड पर नजर थी। जिस हड़पने के लिए मेरे देवर मसरीया पुत्र वेनाजी से रजिस्ट्री लिखवाकर बलवंतसिंह, खेतसिंह व मालसिंह पुत्र कानसिंह के नाम पंजीयन कार्यालय सायला में पंजीयन करवा दी।




Comments are closed.