विद्यालय से लौट रहे शिक्षक का अपहरण, मारपीट कर सरनाऊ में छोड़ा

जालोर. सांचौर क्षेत्र के पलादर सरहद में विद्यालय से घर लौट रहे शिक्षक का अपहरण कर बदमाशों की ओर से उसके साथ मारपीट करने का मामला सांचौर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार शनिवार को पलादर विद्यालय में कार्यरत शिक्षक रामचंद्र जाट पीजी नगर सांचौर विद्यालय की छुट्टी के बाद घर लौट रहा था।
इस दौरान पलादर सरहद में लेनदन के मामले को लेकर चित्तौडग़ढ़ निवासी रामेश्वरलाल पुत्र भैरूलाल ने उसका अपहरण कर उसे गाड़ी में डाल दिया। बाद में आरोपियों ने अज्ञात स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। पीडि़त शिक्षक ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट की गई। वहीं जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना पुलिस को मिलता है पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। वहीं पुलिस टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
करीब 1.30 बजे पीडि़़त शिक्षक ने पुलिस को सरनाऊ सरहद में अपहरणकर्ताओं की ओर से छोड़कर भागने की सूचना दी थी। जिस पर पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और उसके बाद शिक्षक को सांचौर लेकर पहुंचे। जहां पर उसने प्रकरण दर्ज करवाया।





Comments are closed.