प्रकरण दर्ज होने के बाद अब तक कार्रवाई का इंतजार
जालोर. बागरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरत निवासी एक व्यक्ति ने अपनी चचेरी बहन की दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज करवाया है।
परिवादी गंगासिंह पुत्र हमीरसिंह राजपूत ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी चचेरी बहन पिंका कंवर पुत्री वचनसिंह की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भेटाला निवासी भगवतसिंह पुत्र नरपतसिंह राजपूत के साथ हुई थी। शादी के दौरान जरुर का सामन और दहेज और गहने भी दिए। लेकिन उसके बाद भी पिंका के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। रिपोर्ट में आरोप है कि मृतका का पति भगवतसिंह, जेठ दलपतसिंह और काकी सास बीबा कंवर उससे दहेज के लिए परेशान करते थे और मारपीट भी करते थे। पुलिस ने दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
इ

जालोर. जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़पुरा में देवर द्वारा कुल्हाड़ी के वार से भाभी की हत्या के प्रकरण के मामले में आरोपी अभी गिरफ्त से दूर हैं। थाना प्रभारी साबिर खान का कहना है कि मामले में आरोपी लीलसिंह की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।





Comments are closed.