– जन सहभागिता निभा रहे स्थानीय लोग
सायला. उपखण्ड मुख्यालय पर विश्व भर में कोरोना फैल जाने के बाद प्रदेशभर में लॉकडाउन तथा धारा 144 लगाने के बाद सायला के युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मांगीलाल राजपुरोहित की ओर से लोगो के लिए कई प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही है। जानकारी के अनुसार युवा मोर्चा मंडल के महामंत्री तथा राजपुरोहित नवयुवक मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित की ओर से लॉकडाउन लगने के बाद पूर्व में करीब एक सप्ताह भर घूम घूम कर शहर के हर एक गली तथा प्रत्येक घर मे खुदने पैदल घूमकर सेनेटाइजर किया था। जिसके बाद राजपुरोहित ने खुद मास्क तैयार करके बैंक, बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर घूम घूमकर वितरण किए थे।
सेनेटाइजर दिए
युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री तथा राजपुरोहित नवयुवक मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित की ओर से शनिवार को मीडियाकर्मियों, सड़को पर तैनात पुलिस के जवानों, बीएलओ सहित अन्य कोरोना योद्धाओं जो इस समय लॉकडाउन के दौरान कार्य कर रहे है। उन्हें सेनेटाइजर वितरण किए। राजपुरोहित नवयुवक मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित की टीम गांव में किसी भी कार्य मे हमेशा मौजूद रहती है। वही कोरोना महामारी में टीम ने नियमों को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेन्स से प्रत्येक घर तक पहुंच सेनेटाइजिंग किया।
इनका कहना
हमारी टीम ने लॉकडाउन के बाद प्रत्येक घरो में सेनेटाइजर किया था, वही आगे भी जो जरूरत होगी हमारी टीम की ओर से कार्य किया जाएगा।
– मांगीलाल राजपुरोहित युवा मोर्चा मंडल महामंत्री तथा राजपुरोहित नवयुवक मंडल अध्यक्ष सायला





Comments are closed.