सायला ।
निकटवर्ती चौराउ ग्राम पंचायत मे शुक्रवार को कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर ग्रामीणो को मास्क वितरण किए गए। जानकारी के पेपसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना वायरस के बचाव को लेकर भामाशाहो के सहयोग से राशि एकत्रित कर गरीबो को भोजन सामग्री वितरण की जा रही है वही शुक्रवार को सायला पंचायत समिति के विकास अधिकारी आवड़दान चारण व सरपंच अशोक राजपुरोहित ने ग्रामीणो को 400 मास्क वितरण किए। साथ ही विकास अधिकारी ने ग्रामीणो को कोरोना वायरस के बारे मे जानकारी देते हुए 21दिन के लॉक डाउन मे सभी को अपने घरो मे ही रहने की बात कही। वही सरपंच राजपुरोहित ने कहा की कोई भी भाई बंधु बाहर राज्य मे निवास करता है तो उनकी चिंता करने की कोई बात ही है यदि कोई काम भी है तो मुझे बताए। साथ ही कहा की यदि कोई परिवार गरीब है और उन्हे भोजन किट नही मिला है ता उनकी सूचना भी दे ताकि उन परिवारो तक भी किट पहुचाया जा सके।





Comments are closed.