सायलाl
कस्बे के पुराना बस स्टैंड स्थित जैन कॉम्प्लेक्स में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने भाजपा मंडल सायला की बैठक लेकर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियान की चर्चा की।
बैठक के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने नवनियुक्त सायला मण्डल अध्यक्ष नैनमल लखारा, पोषाणा मण्डल अध्यक्ष उदयसिंह दादाल का तथा भाजपा निधि समर्पण अभियान में सराहनीय कार्य करने पर अभियान के मण्डल संयोजक सुरेश राजपुरोहित का साफा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री के प्रथम बार सायला आगमन पर मण्डल की ओर से साफ़ा पहनाकर सम्मान किया गया।
जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने सम्बोधित करते हुए कहाकि भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी का गौरव रखती है।जो राष्ट्र हित मे कार्य करती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास का नया इतिहास लिख रहा है। बैठक में समर्पण निधि अभियान, बूथ सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षो को शीघ्र ही कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए।
इस दौरानजिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, हरीश चंद्र राणावत, निधी समर्पण अभियान के मण्डल संयोजक सुरेश राजपुरोहित , जिला मंत्री पवनी मेघवाल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष केवदाराम चोधरी कालूराम पुरोहित ,मुल्तानमल आचार्य, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाडसिंह राव बोरली किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पदमाराम चौधरी, मोटाराम चौधरी, मांगीलाल फोलामुथा, विक्रमसिंह दहिया, मांगीलाल राजपुरोहित, डूंगरसिंह देवड़ा, नेहरू भाई सुथार, पारसाराम राणा, कालूराम माली, ताराराम चौधरी आदि मौजूद थे।
