– राजगढ़ थाना प्रभारी द्वारा आत्महत्या करने के प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
जालोर. राजगढ़ थाना प्रभारी विष्णुदत्त विश्नोई के आत्महत्या प्रकरण में उबाल का दौर जारी है और अब इस मामले में सीबीआई जांच पर मुहर लगवाने के लिए भाजपा ने भी कमान संभाल ली है और भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक जोगेश्वर गर्ग के नेतृत्व में सीबीआई जांच के लिए जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हाल ही में व्यापारियों के समर्थन में धरने पर बैठे रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल पर दर्ज प्रकरण का भी विरोध जताया गया और प्रकरण वापिस लेने की मांग की गई। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह बगेडिया, मंडल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, आईटी जिला संयोजक अमन देवेन्द्र मेहता, पार्षद दिनेश महावर, रामप्रकाश चौधरी व हेमेंद्रसिंह बगेडिया उपस्थित थे।




Comments are closed.