Murder charges against, protest in Sanchore
Jalore

सांचौर में इस मामले में हत्या का आरोप, विरोध

– परिजनों ने कार्रवाई की मांग की

जालोर. सांचौर की इन्द्रा कॉलोनी में संचालित नशामुक्ति केन्द्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने नशामुक्ति केन्द्र के लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप प्रकरण दर्ज करवाया। साथ ही पुलिस से जांच की मांग की है। प्रकरण में मृतक के भाई द्वारा नशामुक्ति केन्द्र के सचांलकों पर मारपीट कर उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथसिंह को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई वहीं मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस दौरान सौपें ज्ञापन में मृतक के भाई जगदीश पुत्र रायचंद बिश्नोई निवासी भालनी ने बताया कि उसका छोटे भाई सुरेश कुमार १९ अक्टूम्बर दोपहर में बद्री आश्रम इन्द्रा कॉलोनी नशा मुक्ति केन्द्र उपचार के लिए अकेला गया था। फिर सवेरे ४ बजे आश्रम संचालक जयकिशन पुत्र भागीरथराम बिश्नोई निवासी हरियाली का फोन आया कि सुरेश की हालत खराब है, जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस दौरान निजी अस्पताल गए जहां पर पूछताछ करने पर इस प्रकार कोई मरीज वहां एडमिट नहीं होने की बात बताई गई। इस दौरान नशामुक्ति केन्द्र संचालक जयकिशन का फोन आया कि आप सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचो। सांचौर अस्पताल पहुंचे तो वहां एक कार पड़ी थी। जिसमें सुरेश का शव पड़ा था। ज्ञापन में सुरेश को बंधक बनाकर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया गा है। जिस पर एएसपी द्वारा मामले की पूर्ण निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया गया।

Comments are closed.