8 जुलाई को घटित हुए घटनाक्रम में मास्टर माइंड को पुलिस ने गुरुवार को किया था गिरफ्तार

जालोर.. झाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत फागोतरा में बुजुर्ग भीखसिंह की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने सहयोगी आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में वांछित सह आरोपी सुरेश पुत्र किशनाराम विश्नोई निवासी रोहीला पीएस धोरीमन्ना जिला बाड़मेर हाल केरिया पुलिस थाना चितलवाना को वसई (मुम्बई) से किया गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 8 जुलाई को इसी आरोपी ने मुख्य आरोपी सुरेश पुत्र मांगीलाल विश्नोई निवासी खासरवी थाना सरवाना हाल सरनाउ पुलिस थाना सांचौर के साथ मिल कर भीखसिंह पुत्र हुकमसिंह राजपूत की हत्या की थी। आरोपी सुरेश पुत्र किशनाराम विश्नोई से प्रकरण में पूछताछ जारी है।
पुलिस की सजगता से पकड़े गए
8 जुलाई को भीखसिंह हत्या के प्रकरण में आरोपी सुरेश पुत्र किशनाराम विश्नोई निवासी रोहिला हाल केरिया वसई महाराष्ट्र से दस्तयाब किया गया। इस आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अनु चौधरी, हैड कांस्टेबल, मनोहरलाल, किशनाराम, मांगाराम, श्रवण कुमार, त्रिलोकसिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मृतक का पुत्र भी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा करीब दो माह बाद भीखसिंह की हत्या के प्रकरण का खुलासा करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। आरोपियों की पहचान के साथ गिरफ्तारी होने पर मृतक भीखसिंह का पुत्र वन्नेसिंह आरोपियों की हत्या करने के लिए चाकू लेकर वारदात को अंजाम देने निकला। लेकिन पुलिस ने चाकू बरामद कर उसे आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वन्नेसिंह के धारदार हथियार लेकर पुलिस थाना झाब पहुंचने थाना प्रभारी अनु चौधरी ने उसे रोका और धारदार हथियार जब्त करने के साथ उसे गिरफ्तार किया।





Comments are closed.