भीनमाल।
स्थानीय माहेश्वरी कॉलोनी में शुक्रवार को एक बंद मकान में आग लगने से लाखों रूपयों का घर का सामान जलकर नष्ट हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्थानीय माहेश्वरी कॉलोनी निवासी विनोदकुमार पुत्र जामनदास राठी के बंद मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुआं निकलने पर पड़ोसियों की सूचना पर अग्निशमन वाहन की सहायता से दमकल प्रभारी सुरेंद्रसिंह, फायरमैन देवीलाल, मुकेशकुमार व अशोककुमार ने बड़ी मश1कत के बाद आग बुझाई गई।




Comments are closed.