सायला।
उपखंड क्षैत्र के पाँथेडी गाँव मे राज्य सरकार के निर्देशानुसार BPLव स्टेट बीपीएल अंत्योदय व खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र परिवारो को अप्रैल माह के नि:शुल्क गेहूँ का राशन डिलर वितरण कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस की रोकथाम एवं सक्रमंण के बचाव के लिए देशव्यापी लाँकडाउन के चलते लोगो को घर मे रहने की एडवाइजरी जारी की हुई है। जिसको लेकर लोगो को खाद्य सामग्री की कमी के कारण परेशानी का सामना नही करना पडे इसलिए राशन डीलरो को अप्रैल माह के गेंहु को डोर टू डोर सम्पर्क कर पात्र परिवारो को नि:शुल्क वितरण करने के आदेश दिए है। आदेशानुसार पाँथेडी राशन डीलर मोहनराम परमार ने पाँथेडी ग्राम पंचायत के अधीनस्थ पात्र परिवारो को अप्रैल माह के गेंहु का निशुल्क वितरण किया।


Comments are closed.