सायला।
निकटवर्ती पोषाणा में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम व बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर पिलाया गया।
खण्ड पर्यावरण प्रमुख रमेश गर्ग ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टीम बनाकर डोर टू डोर ग्रामीणों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। स्वयंसेवकों द्वारा अश्वगंधा, दालचीनी, सौंठ, मुलैठी, पीपर, गिलोय, काली मिर्च, लौंग, तुलसी, नीम, गुङ, मुन्नका, आंवला, सैंधा नमक व काला नमक सहित करीबन सोलह प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों को कुटकर उसका मिश्रण बना उच्च ताप पर उबालकर देशी आयुर्वेदिक काढा तैयार किया गया। जो सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों, बैंक, दुकानों आदि स्थानों पर निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान मण्डल कार्यवाह दीपाराम देवासी, शाखा कार्यवाह हरीश पुरोहित, उमा देवासी, भरत सैन, प्रवीण पुरोहित, श्रवणसिंह, बाबुसिंह, हीराराम सहित स्वयंसेवक मौजूद थे।





Comments are closed.