Politics

उत्कृष्ट कार्य के लिए शाहपुरा नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता का सम्मान

-संवाददाता-संतोष कुमार वर्मा

शाहपुरा युवा विकास मंच ने किया सम्मान

शाहपुरा-वार्ड नंबर 12 मे शुक्रवार को शाहपुरा युवा विकास मंच के तत्वाधान में मंच के अध्यक्ष राजेश मंडोरा के नेतृत्व में शाहपुरा नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार जोनवाल का उत्कृष्ट कार्य के लिए मंच के द्वारा अशोक स्तंभ, साफा व शाल ओढाकर स्वागत किया इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद रमेश महंत ने की जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शाह समाज के अध्यक्ष सदरू शाह , समाजसेवी प्रह्लाद सहाय सैनी, शिव नवयुवक मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोहरी लाल चावला व वार्ड अध्यक्ष सीताराम मेहरा थे इस दौरान अतिथियों ने कहा कि नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार जोनवाल शहर की व्यवस्था बनाने व नगर पालिका के कार्यों को समय पर संपादित करने आदि को लेकर अभिनंदन किया गया कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने कहा कि कनिष्ठ अभियंता अपने कार्य के प्रति सजग हैं कर्तव्यनिष्ठ के साथ कार्य करते हैं कार्यक्रम में मोहनलाल खुडानिया, गंगा सहाय मेहरा, संतोष बाबा, सुरेंद्र शर्मा, सुगन चंद शर्मा, प्रदीप कलाल, विष्णु शर्मा, बाबूलाल माटोलिया सहित मौजूद थे मंच का संचालन शिव नवयुवक मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने किया

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.