Fashion

होली पर्व पर कानून शांति व्यवस्था के लिए 9 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

जालोर।
जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने जालोर जिले में 8 से 11 मार्च तक होली पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 9 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। यह जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। जिले की संपूर्ण कानून व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सी.एल. गोयल होंगे। जिला मजिस्ट्रेट गुप्ता ने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र जालोर, सायला, आहोर, बागोड़ा, भीनमाल, रानीवाड़ा, जसवन्तपुरा, सांचैर व चितलवाना के संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेटों को सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेटों के अधिकार प्रदत्त किए है। वही संबंधित उपखण्ड क्षेत्र के तहसीलदार सहायक प्रभारी होंगे। कार्यपालक मजिस्ट्रेट निर्धारित अवधि में अपने सम्पूर्ण कार्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखेंगे और अपना कार्य क्षेत्र नहीं छोड़ेंगे। साथ ही अवकाश पर भी नहीं जायंेगे। सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श कर लोकशांति एवं कानून व्यवस्था संबंधी पूर्व उपाय सुनिश्चित करेंगे और क्षेत्र में होने वाले आयोजनों के सम्बन्ध में आवश्यक प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था पूर्व में सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश 11 मार्च तक प्रभावी रहेगा।

shrawan singh
Contact No: 9950980481

30 Replies to “होली पर्व पर कानून शांति व्यवस्था के लिए 9 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

  1. Pingback: เจ็บคอ
  2. Pingback: hostel bangkok
  3. Pingback: tiger126
  4. Pingback: Jaxx Liberty
  5. Pingback: sci diyalaa
  6. Pingback: โคมไฟ
  7. Pingback: Mostbet
  8. Pingback: 電子 菸
  9. Pingback: suzuran168
  10. Pingback: 123auto official
  11. Pingback: 777skycrown.com

Comments are closed.