जालोर l
जालोर(राज.)के बड़ा न्याती नोहरा में त्रिस्तुतिक श्री जैन संघ के तत्वावधान में आचार्य श्री जयन्तसेनसूरि जी के पट्टधर गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेनसूरि जी आदि विशाल श्रमण-श्रमणीवृंद का चातुर्मास चल रहा है।शुक्रवार को आचार्य श्री के सान्निध्य में श्री नेमिनाथ परमात्मा का जन्मकल्याणक महोत्सव विविध औषधि मिश्रित जल द्वारा नेमिनाथ परमात्मा का अभिषेक के लाभार्थी कालू राज जी कानराज जी मेहता व प्रकाशचन्द जी किसनचन्द जी मेहता द्वारा कराया गया, इनमे कालू राज जी मेहता, धनरूपचन्द जी मेहता व भंवरलाल जी सेठ , Dr. राजेंद्र जी मोदी, बसंत जी शाहजी, धर्मेंद्र जी पटवा, कल्याण जी मेहता, संजय जी श्रीश्रीवाल इन्होने अभिषेक किया।
जीवों की रक्षा हेतु श्री नेमिनाथ राजकुमार ने राजुल राणी से विवाह न करते हुए सौराष्ट्र के गिरनार पर्वत पर दीक्षा लेकर केवलज्ञान प्राप्त किया और गिरनार पर्वत पर ही सभी कर्मों का क्षय करके मोक्ष को प्राप्त किया।आचार्य श्री ने कहा कि भगवान का ध्यान करने वाला भक्त स्वयं भगवान बन जाता है।परमात्मा की पूजा हमें चित्त प्रसन्नता प्रदान करती है।परमात्म पूजा से सभी विघ्न टल जाते है। ।
श्री संघ के मीडीया प्रभारी नेमीचंद पारख ने बताया कि शनिवार से नवदिवसीय श्री नवकार महामंत्र आराधना प्रारंभ होगी। जिसका संपूर्ण लाभ जालोर वासी श्री भावेश कुमार शांतिलाल गणपतचंद जी सोलंकी परिवार ने प्राप्त किया। आराधना में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश,गुजरात,राजस्थान व दक्षिण भारत से अनेक श्रद्धालुओं का आगमन हुआ।नवदिवसीय आराधना में सभी भाई-बहन आराधक नौ दिन श्वेत वस्त्र धारण करके एकासणा का तप करते हुए बीस नवकार की माला का जाप प्रतिदिन करेंगे।
शुक्रवार को प्राप्त 386 की रिपोर्ट में सभी 386 नेगेटिव
जालोर । चिकित्सा विभाग द्वारा शुक्रवार को प्राप्त 386 की रिपोर्ट में सभी 386 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गजेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10260 हो गई है, इनमें से 10180 स्वस्थ हो चुके है। विभाग की ओर से अब तक 3 लाख 4 हजार 313 सैम्पलों की जांच की गई है, जिनमें से 2 लाख 93 हजार 111 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। वर्तमान में जिले में 4 कोरोना एक्टिव केस है।





Comments are closed.