Dhanol Kamamala of Ranivada region, greed on both sides led to the stables
crime

#RANIWARA रानीवाड़ा क्षेत्र के धानोल कामामला, दोनों पक्षों के लालच ने पहुंचाया अस्पताल

जालोर. रानीवाड़ा क्षेत्र के धानोल में सरकारी जमीन कब्जाने की लालच में दो पक्ष इस कदर उलझे की लाठियां तक चली और उसके बाद खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के सात जने अस्पताल तक पहुंच गए। मामला अतिक्रमण से जुड़ा था और जमीन कब्जाने के चक्कर में ही दोनों गुट उलझे। जिसमें शनिवार दोपहर करीब 3 बजे घटित हुए इस खूनी संघर्ष में 7 जने घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रानीवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मामले के अनुसार फिलहाल लॉक डाउन चल रहा है। ऐसे में भू माफियाओं और अन्य लोगों की नजर खाली पड़ी सरकारी जमीन पर है। इन्हीं हालातों में धानोल में शनिवार को यह संघर्ष हुआ। इंद्रा कॉलोनी में दो परिवार आमने सामने ही रहते हैं। इसी क्षेत्र में एक सरकारी जमीन है, जो पिछले काफी समय से खाली पड़ी है और इन दोनों ही परिवारों की नजर इस जमीन पर थी। शनिवार को बाबूराम और उसके परिवार ने यहां अतिक्रमण की कोशिश की तो सामने कृषि कुएं पर रह रहे मेदाराम मेघवाल और उसका परिवार वहां आ पहुंचा। इस दौरान दोनों गुट आमने सामने हो गए। जिस पर हुए संघर्ष में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए।

Comments are closed.