सायला।
पंचायत समिति सायला की नवनिर्चाचित प्रधान ढोमी देवी राजपुरोहित ने शनिवार दोपहर को शुभ मुहुर्त में पदभार ग्रहण किया।
इस मौके सर्वप्रथम पंडित जगदीश त्रिवेदी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
तत्पश्चात नवनिर्वाचित प्रधान ढोमी देवी राजपुरोहित एवं उपप्रधान अनुराधा कंवर ने पदभार ग्रहण किया। जिनका जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने शाॅल ओढाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, सायला मंडल अध्यक्ष केवदाराम चैधरी, उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष गणपतसिंह राव, भूतपूर्व प्रधान रामप्रकाश चैधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कालुराम राजपुरोहित, भाजयुमो जिला महामंत्री सुरेश राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य सरोज चैधरी, जोमताराम ऐलाना, मोहनसिंह बालवाडा, राजेन्द्र माहेश्वरी, नैनमल लखारा, जीतुसिंह केशवना, कस्तुराराम चैधरी, रणजीतसिंह राजपुरोहित बैरठ समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।