सायला।
उपखण्ड मुख्यालय पर शनिवार को सरपंच रजनी कंवर की प्रेरणा से श्री सायला जैन संघ द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन से प्रभावित असहाय, दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमंद परिवारों को भोजन के पैकेट्स का वितरण किया गया। भोजन पैकेट्स का जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व प्रधान रामप्रकाश चैधरी, पूर्व उपसरपंच विक्रमसिंह दहिया, मांगीलाल फोलामुथा व कुईयालाल जैन के हाथों वितरण किया गया। संघ के गौतमभाई कबदी ने बताया कि संघ द्वारा 2 अप्रैल से जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन के पैकेट्स वितरित किये जा रहे हैं। जिसमे प्रतिदिन सुबह व शाम को 1500-1500 पैकेट्स अलग अलग प्रकार के व्यंजन बनाकर वितरित किये जा रहे हैं। जो रामदेव मंदिर तूरा गाला, भीलो का वास, हरिजन बस्ती, ओटवाला रोड, नदी क्षेत्र में जरूरमंद व्यक्तियों को भोजन पहुॅचाते हैं। वही विधायक द्वारा जरूरमंद व्यक्तियों को मास्क का भी दिए गए। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित वीराना, महेन्द्र चैपड़ा, मांगीलाल आर, मांगीलाल जे, महेन्द्र भाई फोलामुथा, सुल्तानखान भाटी, भाजपा मंडल अध्यक्ष केवदाराम चैधरी, गणपतसिंह बगेडिया, डूंगरसिंह देवडा, राजू माहेश्वरी, जितेन्द्र जीनगर आदि मौजूद थे।
