-
भाविप के प्रांतीय संगठन मंत्री के सायला प्रवास के मद्देनजर बैठक आयोजित
सायला।
भारत विकास परिषद् राजस्थान पश्चिम प्रांत के प्रान्तीय संगठन मंत्री पदमाराम चोधरी एक दिन के प्रवास पर शनिवार प्रातः सायला पहुंचे। इस मौके न्यू बस स्टेण्ड स्थित एक भवन में भारत विकास परिषद् शाखा सायला की साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का शुभारंभ मां भारती व स्वामी विवेकानंद के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व वन्दे मातरम् के गायन के साथ किया गया। तत्पश्चात् संगठन मंत्री चोधरी का शाखा की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन मंत्री पदमाराम चोधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाखा को सुदृढ व सक्रिय करने की दृष्टि से सक्रियता के साथ समाज के अधिकतम श्रेष्ठ लोगों को संस्था से जोङते हुए सेवा व संस्कार क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सचमुच संगठन के मेरूदंड होते है। उन्होंने परिषद् द्वारा जनहित के लिये किये जाने वाले कार्यों की भी विस्तार से व्याख्या कर उनको मूर्त रूप देने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही कोरोना महामारी के दौरान शाखा की ओर से जरूरतमंद लोगो के लिये किये जाने वाले कार्यों की भी मुक्तकंठ से सराहना की। बैठक में सम्मिलित शाखा पदाधिकारियों ने सेवा व संस्कार क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्य करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए 26 जनवरी 2021 को शाखा कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सचिव मुकेश कुमार छीपा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर संगठन मंत्री चोधरी का आभार जताया। अंत में राष्ट्र गान के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान जालोर शाखा के उपाध्यक्ष सांवलाराम सांखला, सायला शाखा के संरक्षक महेश कुमार दवे, पूर्व अध्यक्ष नारायणलाल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष नेनमल लखारा, सचिव मुकेश कुमार छीपा, कोषाध्यक्ष मनमोहन प्रजापत, पूर्व कोषाध्यक्ष इन्द्रमल प्रजापत, जितेन्द्र कुमार जीनगर, जयन्तिलाल सुथार, शांतिलाल दवे समेत सदस्य मौजूद थे।
