न्यूज मनोहरपुर
मनोहरपुर कस्बे के निकटवर्ती माधोवेणी नदी के पुल के नीचे कस्बै के आवारा कुछ कुत्तों ने एक निल गाय को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। नीलगाय के चिल्लाने पर कस्बे के कुछ लोगों दौडकर नीलगाय को कुत्तों के छुडवाया। इसके बाद पशु चिकित्सक एवं वन कर्मचारियों को सूचित किया। जिस पर पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुॅच कर घायल मौके पर का कुछ इंजेक्शन एवं दवाइयों को लगाकर इलाज किया। वही वन विभाग के कर्मचारियों ने नीलगाय को अपने अधिन कर लिया गया। अब वन कर्मचारियों के द्वारा इसका इलाज करवाया जायेगा।
